CG : 16 नक्सली ढेर, बड़ी सफलता के बाद कैंप लौट रहे जवान

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अभी तक 16 माओवादियों का शव बरामद किया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा खोजी अभियान जारी है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं, इससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं।

See also  Rajnandgaon : घर का ताला तोड़कर जेवर 25 हजार नकद की चोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *