राजनांदगांव : मामूली विवाद पर चाकू से हमला, दो आरोपी पकड़े …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव | शहर के इंदिरा नगर इलाके में फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। चाकूबाजी में 20 साल का युवक गंभीर रुप से घायल है। इधर वारदात करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे की है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि केवल वर्मा मोहल्ले के चौक पर बैठा था। तभी वहां आरोपी टोपेंद्र ​िंसन्हा अपने नाबालिग साथी के साथ पहुंचा। दोनों ने पुराने विवाद को लेकर केवल से मारपीट की और धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल केवल को हॉस्पिटल पहुंचा। वहीं पुलिस टीम ने कुछ ही देर में आरोपी टोपेंद्र सिन्हा और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

See also  राजनांदगांव : गणेश प्रतिमाओं के आगमन, स्थापना, झांकी निर्माण पर समितियों से की चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *