कवर्धा : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 जनवरी को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम द्वारा आगामी 21 जनवरी दिन मंगलवार को सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट में मेसर्स अर्ल्ट सिक्यूरिटी सर्विस प्रोग्रेसिव पॉईट फल मार्केट के पास लालपुर रायपुर द्वारा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के 15 पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, दो वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 8000-12000 रूपये प्रतिमाह तथा कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा है। इसी तरह सुपरवाईजर (पुरूष) के 10 पद न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर एवं एक वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 8000-12000 रूपये प्रतिमाह कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा है। सहायक सुपरवाईजर (पुरूष) के 10 पद न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर एवं एक वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 8000-12000 रूपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा है। सिक्यूरिटी गार्ड (पुरूष) के 270 पद न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6500-10000 रूपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, धरसींवा है। एजेंट के 90 पद न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन रू. कमिशन आधार पर, कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य, फर्निचर कारिगर के 10 पद न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण व एक वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 8000-12000 रूपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र रायपुर, कारपेंटर हेल्पर (पुरूष) के 10 पद न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6000-12000 रूपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र रायपुर पर भर्ती किया जाना है। इन पदों हेतु आयुसीमा न्यूनतम 18 से 45 वर्ष है। पद, संस्था, कार्य एवं अन्य जानकारी श्री अमित द्विवेदी, मैनेजर, के मोबाइल नंबर 87200-05500, 98933-07993 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे उपस्थित हो सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago