सर्च ऑपरेशन में मिला एक नक्सली का शव, तीन राइफलें बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जंगलों में सीआरपीएफ के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन और राज्य पुलिस ने जिले के टीकलगुडेम-बसागुड़ा गांवों के पास एक तलाश अभियान चलाया और इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि महिला माओवादी ने वर्दी जैसी पोशाक पहन रखी थी और उसके पास से तीन राइफल मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाश जारी है।

See also  राजनांदगांव : एक छत के नीचे रहना काफी नहीं, परिवार में प्रेम होना जरूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *