IED ब्लास्ट हमले की जांच करेगी SIA : एसपी के नेतृत्व में 6 अधिकारियों की टीम गठित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। सुकमा नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी किया है। जांच टीम में SIA के एसपी समेत 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। डीजीपी अरूण देव गौतम और SIA डायरेक्टर अंकित गर्ग ने जांच टीम को विशेष निर्देश दिए हैं। जल्द ही टीम सुकमा के कोंटा पहुंचकर घटना की जांच करेगी।

आपको बता दें कि ASP आकाश राव गिरपून्जे उप पुलिस अधीक्षक कोन्टा भानुप्रताप चंद्राकर, निरीक्षक सोनल गवला और अन्य जवानों के साथ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वाहन जलाने की घटना की जांच करने पैदल गश्त पर निकले थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास IED विस्फोट की चपेट में आने से ASP आकाश राव के साथ भानुप्रताप चंद्राकर (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, कोन्टा) और निरीक्षक सोनल गवला (थाना प्रभारी, कोन्टा) घायल हो गए थे। सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए कोन्टा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ASP आकाश राव शहीद हुए थे।

See also  CG : हॉफ नदी पुनरुद्धार अभियान को मिला जनसहभागिता का मजबूत आधार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *