कांग्रेस ने फूंका ED और बीजेपी का पुतला : सीएम साय बोले- इन्होने 5 साल किया भ्रष्टाचार, अब एजेंसियां कर रही जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED ने सुकमा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को भी अटैच किया है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में ED और भाजपा का पुतला दहन कर इसे राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। शनिवार को ईडी की कार्रवाई और कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, इन्होने पूरे 5 साल इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। भ्रष्टाचार की जांच केंद्रीय एजेंसी और प्रदेश की एजेंसी कर रही है। जो भी इसमें दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई होनी ही है। उनको लगता है उनके साथ अन्याय हो रहा है तो इससे भी आगे न्यायालय का दरवाजा खुला है। विपक्ष में हैं तो यही सब करेंगे।

मोदी की एक और गारंटी पूरी हो रही है और चरण पादुका योजना की जल्द शुरुआत होगी। इस पर सीएम श्री साय ने कहा कि, 16- 17 महीने में मोदी की गारंटी में जो भी वादा छत्तीसगढ़ की जनता से हमारी सरकार ने किये थे, उसको पूरा किए गए हैं। उसमें एक और वादा चरण पादुका योजना पूरा होने जा रहा है। जो तेंदूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहक हैं विशेष कर गांव के लोग होते हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगलों में जाते हैं, उनके पैरों में जूते चप्पल भी नहीं होते हैं। कई बार घटना के शिकार भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए हमारी सरकार चरण पादुका योजना की शुरुआत की थी। बीच में कांग्रेस की सरकार में बंद हुआ था उसे फिर से शुरू कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, शराब घोटाला मामले में ED ने सुकमा जिला मुख्यालय में बने कांग्रेस भवन को अटैच कर दिया है। जांच के दौरान एजेंसियों को यह पता चला था कि, सुकमा में कांग्रेस भवन का निर्माण शराब घोटाले के पैसे से हुआ था। इसके साथ ही तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी का सुकमा में बना मकान भी अटैच कर लिया गया है। इसके साथ ही रायपुर में कवासी लखमा का मकान भी ईडी ने अटैच किया है। हरिभूमि डाट काम ने पहले ही यह संभावनाप जताई थी कि, सुकमा के कांग्रेस भवन पर ताला लग सकता है। बताया जा रहा है कि, देश में किसी राजनीतिक दल का यह पहला कार्यालय होगा, जिसे ईडी ने अटैच किया है।

See also  CG : रायपुर ग्रामीण पुलिस का ऑपरेशन सेफ बॉर्डर, 3 घंटे चला सघन चेकिंग अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *