सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में रहे थे चला, पुलिस ने तीन पुरुष और कई लड़कियों को लिया हिरासत में

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। यहां पर सूर्या मॉल में पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान मौके से इन स्पा सेंटरों से तीन पुरुष और आधा दर्जन से अधिक युवती, महिलाओं को पकड़ गया है। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात सूर्या मॉल में स्थित स्पा सेंटरों पर स्मृति नगर पुलिस और एएसपी पदमश्री तंवर की टीम पहुंची। स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य करने की लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस ने दबिश दिया है। दबिश में महिला पुलिस की टीम भी मौजूद थी। मिली जानकारी के मुताबिक ब्यू इलेस, सेंस, एलोरा स्पा सेंटर में पुलिस की टीम पहुंची थी, जहां रजिस्टर समेत कई संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया है।

एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी थानों की पुलिस को अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भिलाई में जितने भी स्पा सेंटर संचालित हैं, इनकी पुलिस को लगातार शिकायते मिलती रही थी। शिकायते मिलने के बाद तीन स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई है। यहां माह भर पहले भी सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी की टीम ने कार्रवाई किया था।

See also  राजनांदगांव : नर्मदेश्वर भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *