एक्शन में आबकारी विभाग : रायपुर में आबकारी विभाग की छापा, 105 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

रायपुर। आबकारी विभाग ने राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके स्थित हर्ष प्राइड में दबिश दी है। विभागीय टीम ने मौके से मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए कई ब्रांडों की शराब बरामद करते हुए आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी विभाग की टीम ने इस रेड कार्रवाई में मौके से कुल 105 लीटर विदेश शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 1 लाख 59 हजार बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब्त शराब की बोतलों में मध्यप्रदेश की 9 बोतल रेड लेबल व्हिस्की, 9 बोतल हंड्रेड पाइपर व्हिस्की,10 बोतल ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 बोतल रॉयल स्टेग व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की और 90 बोतल किंगफिशर बियर केन जब्त किया गया है।

See also  CG : मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला : कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *