रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार : DME कार्यालय में 50 हजार की रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा, रिटायर्ड कर्मी से मांगे थे पैसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के DME कार्यालय में ACB ने बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चवाराम बंजारे ने रिटायर्ड कर्मी रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद ACB ने 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तुकाराम लहरे (रिटायर्ड लैब टेक्निशियन) द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनके जीपीएफ एवं अन्य राशि निकालने के एवज में चवाराम बंजारे, बाबू, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय, स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर द्वारा 50,000 रू. रिश्वत की मांग की गई है। लेकिन प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के बाद सोमवार को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से चवाराम बंजारे, बाबू को 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

See also  प्रधानमंत्री के 'मन की बात' में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *