छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र : 14 जुलाई से होगी सत्र शुरुआत, सदन में होंगी 5 बैठकें, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का छठवां मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जो कि, 18 जुलाई तक जारी रहेगा। इस बीच सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय कार्य के साथ शासकीय संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे।

उल्लेखीय है कि, इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी को आयोजित हुआ था। इस दौरान 17 बैठकें हुई थी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ था। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट राज्य सरकार पेश किया था। सत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सवाल लगाए थे। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक हजार 862 सवाल लगाए थे। अधिकतम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए थे। विधायकों के लगाए सवालों में 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल थे। 21 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हुआ था।

See also  CG : IFS अफसरों के तबादले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *