CG : षष्ठम् विधानसभा सत्र प्रश्नों के समुचित जानकारी देने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरिया, विधानसभा का षष्ठम् सत्र 14 जुलाई से शुक्रवार 18 जुलाई, 2025 तक कुल 05 बैठके संचालित होना है, जिसके फलस्वरूप विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचनाएँ एवं प्रस्ताव सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा संबंधित कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही पूर्ण कर समय-सीमा के अन्दर विधानसभा प्रश्नों के उत्तर राज्य शासन को प्रेषित कराये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, कोरिया

चन्दन त्रिपाठी ने डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सम्बंधित अधिकारी मोबाइल नम्बर +91-7000876785 एवं कार्यालय का दूरभाष नम्बर +91-07836-232721 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

See also  डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य - उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *