CG : आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र के लिए 11 दिवसीय शिविर शुरू

15 से 30 जुलाई तक संकुल स्तर पर लगाए जा रहे शिविर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

कोरिया , जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों और जरूरतमंद नागरिकों को समय पर आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 दिवसीय विशेष शिविर अभियान की शुरुआत की गई है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैकुण्ठपुर ने जिले के विभिन्न संकुल स्तरों पर तत्काल शिविर आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं।

अभियान के तहत 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक जिले भर के संकुलों में शिविर लगाकर प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। बिशनपुर और सलका संकुल में आज लगाए गए शिविरों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और दो दिवस में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी। प्रत्येक आवेदन का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर शीघ्र प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।

बैकुण्ठपुर के अनुविभाग के इन स्थानों व तिथियों में लगेगी शिविर –
17 जुलाई को बिशुनपुर, सरड़ी, खरवत, कोसमपारा आनी, 18 जुलाई को कन्या बैकुण्ठपुर, रामापुर बैकुण्ठपुर, मॉडल बैकुण्ठपुर, महलपारा, 21 जुलाई को जमगहना, तरगवां, 22 जुलाई को बालक पटना, सांवांरावां कन्या पटना, बरदिया, 23 जुलाई को बरदिया, सोरगा, टेंगनी, 25 जुलाई को कटकोना, मुरमा, अंगा, 28 जुलाई को रनई डुमरिया, 29 जुलाई को छिंदिया, कुड़ेली, बुडार, 30 जुलाई को भखार, जामपानी एवं झरनापारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सोनहत में भी लगेंगे शिविर, एसडीएम को दिए निर्देश
कलेक्टर ने जानकारी दी कि इसी तरह सोनहत अनुविभाग में भी शीघ्र शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही, दोनों एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं निवास प्रमाण-पत्रों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी जांच के बाद ही जारी किया जाए। उन्होंने कहा, ‘हड़बड़ी में प्रमाण-पत्र बनाने से न केवल प्रशासनिक समस्याएं आती हैं, बल्कि लाभार्थियों का समय भी व्यर्थ होता है।‘

kgnews

Recent Posts

CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…

18 minutes ago
CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…

22 minutes ago
CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…

29 minutes ago
CG : ’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

CG : ’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

’कुरुषनार के महतारी सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, महतारी वंदन, स्व-सहायता समूहों और…

33 minutes ago
CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर   रायपुर ,   महिला…

42 minutes ago
CG : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

CG : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक सहमति निर्माण…

45 minutes ago