CG : विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया..

पाटन,शासकीय चंदूलाल चंद्राकार कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन की एनएसएस इकाई द्वारा महर्षि व्यास जयंती और अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वेदव्यास की पूजा से की गई। मुख्य अतिथि संदीप मिश्रा रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने की।

प्राचार्य डॉ. गुरवारा ने महर्षि वेदव्यास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य में गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर विचार रखे। उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में महर्षि वेदव्यास के कृतित्व की व्याख्या की वेदव्यास की शिष्य परंपरा की अवदान को भी उन्होंने याद किया। इस अवसर पर डॉ. साधना रहाटगांवकर, पायल आदि मौजूद थे।

See also  CG : इसरो के वैज्ञानिकों ने किया दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भ्रमण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *