CG : नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने प्रशिक्षण दिया गया

दुर्ग, अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ स्टेशन रोड दुर्ग में जिला स्तरीय बाल संस्कार शाला, आचार्य प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बाल संस्कार शाला की आवश्यकता, महत्व, कक्षा शुरू करने की तैयारी, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर 12 नए केन्द्र खोले जाने का संकल्प हुआ।

टोली की मुख्य प्रशिक्षिका राष्ट्रीय स्तर की बाल संस्कार शाला मर्मज्ञ डॉ. कुंती साहू और मीना ध्रुव, शांता साहू ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

प्रशिक्षण के बाद आए हुए युवाओं, भावी आचार्यों ने संकल्प पत्र भरा। कुल 19 संस्कार शाला केन्द्रों के आचार्य, सहयोगी कार्यकर्ता परिजनों व 16 गांव के लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी में दुर्ग उपजोन के सह-समन्वयक धीरज लाल टांक, शक्तिपीठ मुख्य सहायक ट्रस्टी प्रेमिन आ​िडल, लेखराम साहू, रंजीत, मिथलेश धीवर, दानेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

See also  CG : 45 लाख की शराब पर बुलडोजर चलाया, अवैध परिवहन में पकड़ा था पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *