CG : नगर पंचायत में हड़कंप , पीलिया की चपेट में दो वार्ड …

दुर्ग। जिले की नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में गंदा पानी पीने से पीलिया फैलने का मामला सामने आया है। पिछले करीब एक महीने से इलाके में पीलिया के मरीज मिल रहे हैं। जिससे पूरे नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, नालियों में भरे गंदे पानी के कारण घरों और सार्वजनिक हैंडपंपों के जलस्रोत दूषित हो गए।

जिससे बदबूदार पानी आना शुरू हो गया था। शुरुआत में एक-दो परिवारों को लगा कि उनके घर के पानी की खराबी के कारण बीमारी हुई है, लेकिन धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में एक जैसे लक्षण सामने आने लगे। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। करीब 20 मरीजों के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। जांच में पाया गया कि अधिकांश परिवार बोरिंग या हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे थे।

वार्ड में एक कॉमन हैंडपंप को एहतियातन बंद कर दिया गया है। सभी संदिग्ध जलस्रोतों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि, वार्ड 15 में एक नल कनेक्शन के सामने एक घर में 12 लोग रहते हैं, जिनमें से तीन लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए। आसपास के घरों के पानी के सैंपल भी लिए गए, हालांकि वहां अन्य मरीज नहीं मिले हैं। वहीं वार्ड 14 में पहले 12 मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने एक बोरिंग को प्रभावित मानते हुए उसे तत्काल बंद कर दिया है। विभाग का दावा है कि वार्ड 14 के सभी मरीज अब ठीक हो चुके हैं।

See also  CG : बंदर ने मासूम को पानी भरे ड्रम में डाला, उत्पात से गांव में दहशत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *