बलौदाबाजार-भाटापारा में 3 Local Holiday घोषित, इन तारीखों में बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

बलौदाबाजार-भाटापारा
जिलेवासियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश सूची जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन को स्थानीय जरूरतों के अनुसार छुट्टियां घोषित करने का अधिकार दिया गया था। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने 3 स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है, जिसका आधिकारिक आदेश भी जारी हो चुका है।

इन तारीखों को रहेगा स्थानीय अवकाश

जारी आदेश के मुताबिक –

29 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – अनंत चतुर्दशी

19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) – दशहरा (महाअष्टमी)

  10 दिसंबर 2026 (गुरुवार) – वीर नारायण सिंह शहादत दिवस

इन तीनों दिनों में जिले के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे।

किन्हें मिलेगा अवकाश का लाभ?

घोषित अवकाशों का लाभ जिले में स्थित राज्य शासन के कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी।

2026 में छुट्टियों की भरमार

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अवकाशों की गजट सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के अनुसार— कुल 107 छुट्टियां

18 पब्लिक हॉलिडे

28 जनरल हॉलिडे

61 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश

इन त्योहारों पर नहीं मिलेगी अलग छुट्टी

कुछ प्रमुख त्योहार इस बार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, इसलिए उन पर अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा। महाशिवरात्रि और दिवाली रविवार को होने के कारण अलग से छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

जनवरी से दिसंबर तक सरकारी कर्मचारियों को लगभग हर महीने त्योहारों और विश्राम का अवसर मिलेगा, जिसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व शामिल हैं।

Admin

Recent Posts

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

1 minute ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

CG : सुशासन तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

कोरबा , सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन…

18 minutes ago
CG : उप निर्वाचन 2026 : कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG : उप निर्वाचन 2026 : कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय…

20 minutes ago
CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

जांजगीर-चांपा। जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए…

36 minutes ago
CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने जनपद पंचायत और कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर…

44 minutes ago