राजनांदगांव : जर्जर मकान ढहा रहे ग्रामीण पर गिरी छत, दबने से मौत…

राजनांदगांव , ग्राम भर्रेगांव में रविवार सुबह करीब 9 बजे पुराना जर्जर मकान ढहाते समय छत गिरने से 52 वर्षीय संतोष यादव की मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक संतोष नया मकान बनाने की तैयारी के तहत खुद ही पुराना ढांचा तोड़ रहे थे।

पहले छत का एक हिस्सा टूटने से संतोष नीचे गिरे और फिर बड़ा हिस्सा भरभराकर उन पर आ गिरा। मलबे में बुरी तरह दबे संतोष को निकालने के लिए पुलिस की मदद से एसडीआरएफ को बुलाया गया। करीब 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

See also  छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *