राज्यपाल ने कमरछठ पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 08 अगस्त . राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने हलषष्ठी (कमरछठ) के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर माताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सुश्री उइके ने कहा है कि माताएं इस अवसर पर अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है वो माताओं की कामना को पूरी करे।

See also  CG : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, तीन उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *