नंदरानी साहू बनी महिला कांग्रेस सदस्य

राजनांदगांव। जिला महिला कांग्रेस का गठन मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन  में सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलादेवी नेताम के अनुमोदन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रामक्षत्री चंद्रवंशी की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है, जिसमें जोरातराई वार्ड क्रमांक 5 की पंच श्रीमती नंदरानी नारायण साहू को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। श्रीमती नंदरानी नारायण साहू के सदस्य बनने पर जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव, जनपद सदस्य ललिता साहू, जनपद सदस्य खिलेश्वरी साहू, जनपद सदस्य ललिता साहू, सरपंच एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

See also  राजनांदगांव : सीएमएचओ कार्यालय परिसर में कीचड़ फैला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *