CG : सुकमा में NMMSE छात्रवृत्ति परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न…

196 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सुकमा । राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-26 का आयोजन सुकमा जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित यह परीक्षा पी.एम. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी-हिंदी माध्यम विद्यालय, कोंटा सहित जिले के निर्धारित केंद्रों में आयोजित की गई, जहां प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की सतर्कता के चलते विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। सुकमा जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र सुकमा एवं कोंटा बनाए गए थे, जहां कुल 196 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। परीक्षा संचालन केंद्राध्यक्ष भरतलाल औरसा के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसडीएम सुभाष शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद पंचायत कोंटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत ध्रुव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.के. दीप एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी. श्रीनिवास ने निरीक्षण कर केंद्र प्रबंधन को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।

See also  CG : जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *