CG : पूर्व CM के गांव में डायरिया का कहर, 54 ग्रामीण उल्टी-दस्त से ग्रसित …

CG : पूर्व CM के गांव में डायरिया का कहर, 54 ग्रामीण उल्टी-दस्त से ग्रसित …

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में फैले दस्त और संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के मामले ने चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम बेलौदी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया और पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गांव में अब तक 54 ग्रामीण उल्टी-दस्त की शिकायत से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक जांच में साप्ताहिक हाट बाजार में बिके गुपचुप चाट को फूड पॉइजनिंग की संभावित वजह माना है। जल स्रोतों की भी जांच कराई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य शिविर में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों से उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता और मेडिकल टीम की तैनाती को लेकर विस्तृत जानकारी ली। भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को त्वरित उपचार और निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने फोन पर दुर्ग सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी से भी चर्चा कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

See also  CG : बाढ़ प्रभावित जिले के 5 पुल आवागमन के लिए बंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *