राजनांदगांव : डबल मनी घोटाला : जांच करने मानपुर पहुंची बालाघाट पुलिस…

राजनांदगांव , बालाघाट के बहुचर्चित डबल मनी निवेश घोटाले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। जांच के सिलसिले में बालाघाट पुलिस की टीम मोहला-मानपुर क्षेत्र के मानपुर पहुंची और चार निवेशकों के बयान दर्ज किए। पूछताछ में एक व्यक्ति ने 18 लाख रुपए, जबकि अन्य ने 10 लाख, 8 लाख और 6 लाख रुपए निवेश करने की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच का फोकस इस बात पर है कि निवेश किसके माध्यम से कराया गया, रकम किन लोगों तक पहुंची और पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति तथ्य छिपाता है या पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बालाघाट पुलिस डबल मनी नेटवर्क से जुड़े निवेशकों, एजेंटों और आर्थिक लेनदेन की हर कड़ी की जांच कर रही है। इसी क्रम में मोहला-मानपुर क्षेत्र में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा आगे बढ़ने के साथ टीम राजनांदगांव में भी पूछताछ कर सकती है।

See also  राजनांदगांव : कैलाश नगर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महानुष्ठान 5 अगस्त से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *