CG : भिलाई में मां-बेटे गिरफ्तार, चेन लूट का खुलासा …

CG : भिलाई में मां-बेटे गिरफ्तार, चेन लूट का खुलासा …

भिलाई। मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 साल की बुजुर्ग महिला से चेन लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को किसी गैंग ने नहीं, बल्कि रिश्ते में मां-बेटे ने अंजाम दिया था। दोनों ने पहले बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया, फिर गले से करीब ढाई लाख रुपए की सोने की चेन झपटकर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की बरामदगी की जा रही है। घटना 31 जुलाई की सुबह करीब 6:10 बजे की है। सेक्टर-1 सड़क नंबर-2 में रहने वाली उमा देवी रोज की तरह घर से कुछ दूर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार महिला और युवक उनके पास पहुंचे। बाइक से उतरी महिला ने उमा देवी से कहा कि, लकड़ी की मदद से फूल तोड़ दीजिए।

बुजुर्ग महिला जैसे ही उसकी बात में उलझीं, महिला ने उनके गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली। चेन की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से भाग निकले। घटना के बाद उमा देवी ने भिलाई भट्ठी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसी दौरान मुखबिर से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने कैंप-1 शांतिपारा निवासी जी. गौतम (20) और उसकी मां जे. पार्वती (48) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों की वारदात में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि दोनों रिश्ते में सगे मां-बेटे हैं और उन्होंने मिलकर पूरी वारदात की योजना बनाई थी।

See also  CG : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *