CG : कांकेर में पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुई घटना, मजदूर की मौत …

CG : कांकेर में पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुई घटना, मजदूर की मौत …

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक मजदूर जिंदा ही मिट्टी में दब गया, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. चार दिन बाद उसी जगह की खुदाई करने पर मजदूर का शव बैठी हुई अवस्था में मिला. घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया. भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम हिंगनझर में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है. 28 जुलाई को 30 वर्षीय रामदेव आंचला पाइपलाइन के नाली में उतरकर घरेलू कनेक्शन जोड़ रहा था. पीछे-पीछे जेसीबी चालक दूसरी ओर से गड्ढे में मिट्टी भरते हुए आगे बढ़ रहा था, जिसके चालक ने अनजाने में उसी स्थान पर भी मिट्टी डाल दी, जहां रामदेव काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि मजदूर को संभलने या मदद के लिए आवाज लगाने तक का मौका नहीं मिला और वह जिंदा ही मिट्टी में दब गया. घटना के समय अन्य मजदूर लगभग 20 से 40 मीटर की दूरी पर काम कर रहे थे, इसलिए किसी को भी हादसे की भनक तक नहीं लगी. दोपहर के भोजन के समय जब रामदेव नहीं पहुंचा तो साथियों ने उसकी तलाश शुरू की. मोबाइल पर कॉल करने पर शुरुआत में घंटी गई, लेकिन बाद में मोबाइल भी बंद हो गया.

See also  राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटीं गीता सोनी, श्रमिक हितों के लिए नई ऊर्जा के साथ करेंगी कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *