डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नादिया की प्रधान पाठक गोदावरी गोस्वामी 42 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई। विद्यालय परिवार व संकुल केंद्र नादिया ने विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया। वर्ष 2021 से वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नादिया में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत थीं।
अतिथियों ने उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका शिक्षकीय जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधान पाठक गोस्वामी ने कहा कि शिक्षक का दायित्व सेवा और संस्कार का होता है, जो सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के प्रति बना रहता है।








Leave a Reply