CG : क्रेन से लोहे की प्लेट गिरी, भिलाई के प्लांट में काम कर रहे मजदूर की मौत, हंगामा हुआ …

CG : क्रेन से लोहे की प्लेट गिरी, भिलाई के प्लांट में काम कर रहे मजदूर की मौत, हंगामा हुआ …

दुर्ग-भिलाई: भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धमधा निवासी राजेश निर्लमलकर (40) के रूप में हुई है। राजेश धमधा से भिलाई आकर प्लांट में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, राजेश प्लांट में क्रेन ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान क्रेन से लोहे की प्लेट उठाकर ले जाई जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से प्लेट क्रेन से फिसलकर नीचे गिर गई। प्लेट सीधे राजेश के ऊपर जा गिरी। हादसे में राजेश को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिसकोल प्लांट में इस तरह का हादसा पहले भी हो चुका है। करीब 7 महीने पहले क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से एक मजदूर की मौत हुई थी। उस हादसे में लेखूराम कौशल (35) की जान गई थी। लेखूराम भी क्रेन ऑपरेटर था। काम के दौरान क्रेन से लोहे की प्लेट फिसलकर उसके ऊपर गिर गई थी।

See also  CG : पेंशन सत्यापन की बदली तस्वीर, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बुजुर्गों को बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *