CG : एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण …

CG : एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण …

कोरबा । सयुंक्त कलेक्टर माधुरी सोम ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर ने आज संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन सहित छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में मिलने वाले भोजन, अध्ययन-अध्यापन तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी चर्चा की तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में अध्यापन व्यवस्था, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, भोजन एवं छात्रावास से संबंधित व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही व्यवस्थाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

See also  राजनांदगांव : अंधेरे में खड़े ट्रक से भिड़ गई बाइक, युवक की मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *