CG : तेज रफ्तार कार ने 4 गौवंश को मारी टक्कर 3 की मौत, बजरंग दल और गौसेवकों ने संभाला मोर्चा …

CG : तेज रफ्तार कार ने 4 गौवंश को मारी टक्कर 3 की मौत, बजरंग दल और गौसेवकों ने संभाला मोर्चा …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां गुरुवार देर रात नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थिति विवाद तक पहुंच गई, जिसके बाद 112 को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सड़क पर मवेशियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिले में सड़क हादसों में मवेशियों की लगातार हो रही मौत को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कुछ दिनों पहले ही दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भारी वाहन की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। उस घटना के बाद लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों ने सड़क पर मवेशियों की सुरक्षा और तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

See also  CG : पंडरी कपड़ा मार्केट में लगी आग, पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *