डोंगरगढ़| शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लाल बहादुर नगर में महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन (दीक्षांरभ) कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के स्नातक पाठ्यक्रम, क्रेडिट सिस्टम, नया पाठ्यक्रम से परिचित कराना है।
प्राचार्य डॉ. आरके ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को कहा कि सेमेस्टर पद्धति से वर्ष में दो बार परीक्षा देना होगा। एक, दो, तीन और चार वर्ष में मिलने वाली डिग्री और योग्यताओं के बारे में बताया तथा अनुशासन में रहकर नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर अध्ययन करना, परीक्षा प्रणाली एवं नियमों का पालन करने को कहा गया।
नोडल अधिकारी प्रो. मनोहर बोकडे ने कहा कि विषय चयन प्रक्रिया में किसी संकाय के विद्यार्थियों को अन्य संकाय का विषय जेनेरिक इलेक्टिव व वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी), एईसी, एसईसी कोर्स का चयन अपनी इच्छा अनुरूप कर सकते हैं।
साथ में क्रेडिट सिस्टम की भी जानकारी प्रदान की। प्रो. बीआर चन्द्रवंशी ने विषय का असाइनमेंट व सतत् आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा की जानकारी दी। कहा कि समयसारिणी अनुसार इनका पालन करना।










Leave a Reply