डोंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहारा में बाजार चबूतरा में टीन शेड निर्माण, सीसी रोड का भूमिपूजन व आधार सेवा केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में हुआ। इसमें विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। साप्ताहिक बाजार भ्रमण किया और बाजार करने पहुंचे ग्रामीणों से बात कर खेती किसानी के बारे में चर्चा की।
साथ में नवाज खान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण पंचराम चंदेल, जिला सचिव सुरेश सिन्हा, लोकनाथ भारती, मंडल अध्यक्ष लालाराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष दिनेतु जांगड़े, शामशाय टांडेकर, दयाल साहू, फत्तू वर्मा, मोहन साहू, राजित भारती, सुनीता, मोरध्वज वर्मा, मोहारा सरपंच करुणा बिरसिंग ठाकुर व समस्त पंच, ग्रामीण उपस्थित थे।










Leave a Reply