डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसपुर के आश्रित ग्राम जारवाही में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने किया। आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं पर चर्चा की। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया।
बघेल ने आदिवासी सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ की मूल निवासी आदिवासी समाज है। आदिवासी समाज ने प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक विरासत को संजोकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।










Leave a Reply