राजनांदगांव : खेत में काम कर रहे लोगों पर जंगली सुअरों का हमला…

राजनांदगांव : खेत में काम कर रहे लोगों पर जंगली सुअरों का हमला…

डोंगरगढ़ , वन परिक्षेत्र के मोहारा चौकी से करीब दो किलोमीटर दूर बुधवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच जंगली सुअरों ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जानकारी के अनुसार खपरी निवासी दीपक वर्मा 35 वर्ष, कुंभकरण 54 और बिसोबाई 52 सहित अन्य लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सुअरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए मोहारा पहुंचाया। स्थानीय पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज लाल वर्मा ने बताया कि घटना के दौरान एक जंगली सुअर दिखाई दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में तलाश की तो वहां कई और जंगली सुअर नजर आए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और जंगली सुअरों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटरी छापर में भी जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

जंगली सुअरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है: डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र एसडीओ पूर्णिमा राजपूत ने कहा कि मोहारा क्षेत्र की घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में मौजूद है और जंगली सुअरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

See also  CG : सरगुजा जिले में अफसरों के दायित्वों में किया गया फेरबदल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *