Rajnandgaon : नक्शा बनाकर छात्रों ने स्वच्छता अपनाने कहा …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगांव l पंडित तुलसी प्रसाद मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरचारीकला में विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी व सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

संस्था की प्राचार्य विमला माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विद्यार्थी स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों व उपस्थित स्टाफ ने स्वच्छता शपथ लेकर अपने घर, विद्यालय व आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

भारत का नक्शा बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता व रचनात्मकता का परिचय देते हुए भारत का नक्शा बनाकर उसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया कि देश की स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नक्शा के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की भावना को साकार करते हुए स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया। इस रचनात्मक गतिविधि की गई।

See also  राजनांदगांव : 87 लाख बकाया नहीं चुकाया, मोहला- मानपुर में 500 स्कूलों की बिजली काटी, 1775 को नोटिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *