राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान: लखोली शक्ति केंद्र में हुई बैठक …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के पर भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इसी कड़ी में शहर के लखोली शक्ति केंद्र में अभियान के जिला प्रभारी व महापौर मधुसूदन यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और 13 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने अभियान को प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाने और इसमें अधिक से अधिक आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सेवा कार्य केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि इसका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम को शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि, संयोजक अशोकादित्य श्रीवास्तव एवं रविन्द्र रामटेके ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, पार्षद डिलेश्वर साहू, चंद्रिका साहू, संतोष साहू तथा बूथ अध्यक्ष मिलन साहू, राकेश विश्वकर्मा, तुकाराम साहू, हेमंत निषाद, शत्रुघ्न साहू, संतोष गुप्ता एवं तरुण साहू मौजूद रहे।

See also  CG : मरीन ड्राइव पर सजेगा रोशनी का महापर्व, लाखों दीपों से चमकेगा रायपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *