राजनांदगांव : नॉन-इंटरलॉकिंग से एक्स. रद्द, 4 ट्रेनों के बदले रूट …

राजनांदगांव : नॉन-इंटरलॉकिंग से एक्स. रद्द, 4 ट्रेनों के बदले रूट …

राजनांदगांव | पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने मुख्य लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने दो ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में रद्द करने तथा चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26, 29 को परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा जाएगी। 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 व 29 को, 2 अक्टूबर को मुंगेर-किउल होकर चर्लपल्ली जाएगी। 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को ट्रेन किउल-मुंगेर-बरौनी होकर रक्सौल जाएगी।

See also  CG : सेवा की कहानी : उड़ीसा सीमा से लगे आदिवासी बहुल गांव में जल जीवन मिशन ने आसान की पानी की राह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *