राजनांदगांव : तालाब में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर…

राजनांदगांव : तालाब में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर...

राजनांदगांव | बजरंगपुर नवागांव वार्ड के शीतला तालाब में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है। बस्ती से लगे हिस्से में ही तालाब मौजूद हैं। नवरात्रि का पहला दिन होने के चलते शीतला तालाब के पास मौजूद मंदिर में गांव के लोग पहुंचे थे। बहुत से बच्चे भी आसपास खेल रहे थे।

4 वर्षीय विवेक ठाकुर पिता खिलावन ठाकुर भी अपने दादा के साथ तालाब के पास पहुंचा था। तभी खेलते हुए वह पानी में चला गया और गहराई में डूब गया। बाद में बच्चे को तालाब से निकालकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  CG : रायपुर कलेक्ट्रेट में मवेशी लेकर पहुंचा पीड़ित, विरोध का अनोखा तरीका देख सब हैरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *