राजनांदगांव : गणेश टेकरी पहाड़ी पर मिला नरकंकाल, इलाके में मचा हड़कंप…

राजनांदगांव : गणेश टेकरी पहाड़ी पर मिला नरकंकाल, इलाके में मचा हड़कंप...

अंबागढ़ चौकी , अंबागढ़ चौकी से चिल्हाटी मुख्य मार्ग में नगर के वार्ड 4 में स्थित गणेश टेकरी पहाड़ी में रविवार को नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। नरकंकाल के समीप कपड़े, एक एंड्रॉइड मोबाइल व एक जोड़ी चप्पल बरामद हुए है। इन वस्तुओं के आधार पर पुलिस शिनाख्ती में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक कंकाल के ऊपर एक पेड़ पर भगवा रंग का गमछा भी लटका हुआ था। जबकि इसके नीचे कंकाल बरामद हुआ। आशंका है किसी अज्ञात युवक ने काफी समय पहले यहां पर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि हत्या कर इसे पेड़ में लटका दिया गया होगा। बताया जाता है कि इस पहाड़ी के आसपास आए दिन युवक-युवतियां घूमते पाए जाते हैं। कंकाल के समीप बरामद हुआ जींस, टी-शर्ट व स्पोटर्स चप्पल को देखकर अनुमान है कि यह कंकाल किसी युवक का ही होगा।

पुलिस सिम से डाटा रिकवर करने में जुटी: मोबाइल बारिश में पड़े रहने के कारण ऊपर से खराब हो चुका है। पुलिस मोबाइल में मिली सिम से डेटा रिकवर कर कंकाल की शिनाख्ती व पतासाजी में जुटी हुई है। टीआई अश्वनी राठौर ने बताया कि नगर में मिले नरकंकाल के मामले में पुलिस मर्ग कायम कर कंकाल की शिनाख्ती में जुटी हुई है। टीआई ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने इसे मेडिकल कॉलेज भेजने का निर्देश दिया है।

See also  धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर फागूराम ने अपनाई ग्राफ्टेड बैंगन की खेती, मुनाफे में हुई 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *