राजनांदगांव : आवासीय पट्टा योजना में गड़बड़ी का आरोप, एक ही जमीन का दो बार सर्वे; जांच की मांग…

राजनांदगांव : आवासीय पट्टा योजना में गड़बड़ी का आरोप, एक ही जमीन का दो बार सर्वे; जांच की मांग...

राजनांदगांव , स्वामित्व योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में पट्टा वितरण के लिए चल रहे सर्वे में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने प्रमाण के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।मामला वार्ड 11 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड स्टेशन पारा के खसरा नंबर 80 का है।

राजस्व अमले ने एक ही भू-खंड का दो बार अलग-अलग सर्वे कर दिया। राशन कार्ड में दर्ज परिवार के मुखिया का नाम सर्वे सूची से हटा दिया गया। नियमानुसार पट्टा उसी नाम पर दर्ज होना था। दोनों सर्वे में परिवार की अलग-अलग संतानों के नाम दर्ज कर दिए गए।

आसिफ अली ने कहा कि यह सामान्य चूक नहीं है। गरीबों के हक पर सीधा हमला है। एक ही जमीन का दोहरा सर्वे हुआ। वास्तविक पात्र व्यक्ति को बाहर किया गया। जांच पूरी होने तक संबंधित सूची के आधार पर आगे की कार्रवाई रोकी जाए। अनियमितता साबित होने पर पूरी सर्वे सूची निरस्त की जाए।

पूरे क्षेत्र में नियम के अनुसार फिर से सर्वे कराया जाए। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस तहसील कार्यालय के सामने धरना देगी। उग्र आंदोलन भी करेगी। वार्ड 11 के पार्षद छोटे लाल रामटेके, शेख अनीश, जितेंद्र साहू, सावन पाल, ऋषि रजक मौजूद रहे।

See also  मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *