राजनांदगांव : पदयात्रियों की सेवा में आगे आई राजपूत करणी सेना, सेवा भाव से कर रही सहयोग…

राजनांदगांव : पदयात्रियों की सेवा में आगे आई राजपूत करणी सेना, सेवा भाव से कर रही सहयोग...

राजनांदगांव , पदयात्रियों के लिए राजपूत करणी सेना ने सेवा की मिसाल पेश की। शहर के बागेश्वर धाम स्थित मंदिर परिसर में संगठन ने पंडाल लगाकर पदयात्रियों को स्वल्पाहार कराया। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। पदयात्रियों को पोहा वितरित किया गया।

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारधानी अपने नाम के अनुरूप हर वर्ष पदयात्रियों की सेवा में समर्पित रहती है। यहां धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धा के साथ सेवा और सहयोग की परंपरा भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस बार पदयात्रियों की सेवा करने का अवसर करणी सेना को मिला है।

सेवा कार्य की शुरुआत बागेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। संजय ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पदयात्रियों को पोहा वितरित किया और उनकी सेवा में योगदान दिया। संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव गोल्डी भदौरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

See also  राजनांदगांव : 5 बेड की कैंसर यूनिट शुरू, कीमोथैरेपी सुविधा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *