राजनांदगांव : अमित लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए जिला अध्यक्ष…

राजनांदगांव , जय भवानी व्यायामशाला की ओर से जिला भारोत्तोलन संघ राजनांदगांव की वार्षिक चुनाव बैठक हुई। चुनाव प्रक्रिया छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष और पर्यवेक्षक नंदू जंघेल की मौजूदगी में पूरी हुई। चुनाव में अमित अजमानी को लगातार तीसरी बार जिला भारोत्तोलन संघ राजनांदगांव का अध्यक्ष चुना गया।

सदस्यों ने उनके नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण, भारोत्तोलन के विकास में योगदान की जानकारी दी। बैठक में अन्य पदों पर भी चयन हुआ। मनोज यादव और तान्या श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बने। अशोक श्रीवास सचिव चुने गए। निशा श्रीवास और नाहिद अख्तर सहसचिव बने। दीपक सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका सिन्हा, गौकरण सोनकर, मजहर खान, आकाश सोनी का चयन हुआ। वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में सरला साहू और नारायण लोहार चुने गए। खिलाड़ी समिति में कोमल गुप्ता और अजय कुलदीप को जिम्मेदारी मिली। व्यायाम शाला के संरक्षक शशांक तिवारी ने अमित अजमानी को बधाई दी। बैठक में रुचिका अजमानी, विवेक रंजन सोनी, अजय लोहार आदि मौजूद रहे।

See also  राजनांदगांव : नवागांव में बन रहा कम्पोस्ट प्लांट, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *