राजनांदगांव : रात में मोहला-चौकी मार्ग पर बढ़ा खतरा, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल…

राजनांदगांव , राजनांदगांव से यदि किसी को मोहला-मानपुर जाना हो, तो दल्ली राजहरा का रास्ता ही बेहतर है। निर्माण के दौरान इतनी लापरवाही और लेटलतीफी देखने मिल रही है कि इस रास्ते से गुजरने की बजाय लोग 20-30 किमी ज्यादा दूरी तय करना मजबूरी में पसंद कर रहे। क्योंकि सड़क पर गड्ढों का जाल बिछ गया है। धूल ऐसी उड़ रही है कि कहीं सड़क पर गड्ढों का जाल है तो कहीं डामर उखड़ चुकी है।

मोहला-मानपुर और मोहला-अंबागढ़ चौकी मार्ग की बदहाली से परेशान लोगों ने अब रास्ता ही बदल लिया है। पहले चौकी-डोंगरगांव होकर राजनांदगांव जाने वाले लोग अब गोटाटोला- झलमला के रास्ते दुर्ग पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। भाजपा नेता के द्वारा उठाए गए गुणवत्ता को लेकर सवाल के बाद निर्माण की स्थिति देखी। हालात बेहद खराब मिले।

गुणवत्ता को लेकर विभाग के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी टीम समय-समय पर निरीक्षण कर रही है। – ऋतु खरे, ईई, पीडब्ल्यूडी राजनांदगांव-मानपुर सड़क के निरीक्षण के दौरान हुए विवाद के बाद अब भाजपा नेता भरत वर्मा ने एसपी से शिकायत की है। उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों पर जान से मारने की धमकी देने और भविष्य में भी अपने जान को खतरा बताया हैं। शनिवार सुबह केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा एसपी कार्यालय पहुंचे। भरत वर्मा ने एसपी से लिखित शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर वे सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही को देखने पहुंचे थे। तभी ठेकेदार के कर्मचारियों ने उनके अभद्रता की। काम की खराब क्वालिटी को लेकर बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने कहा है।

See also  राजनांदगांव : संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ईरा का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन…

विभाग के अधिकारी भी बदल रहे रास्ता मोहला-चौकी-डोंगरगांव मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोग इस रास्ते से गुजरने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग ने दीपावली से पहले सड़कों की मरम्मत का भरोसा दिलाया था, लेकिन त्योहार के बाद तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। हैरानी यह है कि विभाग की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी ने भी सड़क खराब होने के कारण झलमला होकर आने-जाने की बात कही। यानी जिस सड़क की जिम्मेदारी विभाग की है, उसी रास्ते से होकर गुजरने से उसके अधिकारी भी बच रहे हैं।

मोहला-चौकी मार्ग पर रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आते। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इस मार्ग पर कई लोग गिरकर घायल भी हुए हैं। नगर की मुख्य सड़क पर भी गड्ढों के कारण बाजार पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क की हालत देखकर कई ग्राहक बाजार में आने के बजाय वापस लौट जाते हैं।

गड्ढों के कारण ऑटो चालक भी कतरा रहे मोहला से मानपुर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। फिलहाल ड्राई गिट्टी बिछा दी गई है। पूरी निर्माणाधीन सड़क अस्त-व्यस्त हो गई है। यह भी शिकायत मिल रही है कि प्लांट से सीमेंट मिक्स कर गिट्टी डाली जानी चाहिए। लेकिन ड्राई गिट्टी बिछाने की वजह से धूल इतनी ज्यादा उड़ रही है कि गुजरना मुश्किल हो गया है। डामर उखड़ने से सड़क की सतह खराब हो गई है। बाइक सवारों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालक तक इस मार्ग पर जाने से कतरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *