राजनांदगांव : लड़कों के साथ खेलकर तय किया टीम इंडिया तक का सफर, बेटियों ने बढ़ाया मान…

राजनांदगांव , किसी खिलाड़ी के हाथ में जब देश की जर्सी होती है तो उसके पीछे सिर्फ मैदान पर बहाया गया पसीना नहीं, बल्कि परिवार के अनगिनत त्याग, भरोसे और संघर्ष की कहानी भी होती है। राजनांदगांव की महक नरवासे की कामयाबी में भी एक पिता का ऐसा ही विश्वास शामिल है।

पिता राधेश्याम नरवासे को भले ही क्रिकेट की तकनीकी बारीकियों की ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन बेटी के हुनर को पहचानने और उसके सपने पर भरोसा करने में उन्होंने कभी कमी नहीं की। बेटी क्रिकेट खेलना चाहती थी, पिता ने उसके इस शौक को आगे बढ़ने का रास्ता दिया। आज वही महक दूसरी बार भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर देश के लिए खेलने जा रही हैं।

महक का क्रिकेट सफर उस दौर में शुरू हुआ, जब शहर में लड़कियों के लिए क्रिकेट के अवसर और अभ्यास की सुविधाएं सीमित थीं। मैदान पर महिला खिलाड़ियों की संख्या कम थी। ऐसे में महक ने परिस्थितियों से समझौता करने के बजाय लड़कों के साथ अभ्यास किया। लड़कों के साथ खेलना उनके लिए चुनौती भी था।

महक की कहानी में पिता राधेश्याम का भरोसा सबसे अहम कड़ी है। क्रिकेट की तकनीकी समझ नहीं होने के बावजूद उन्होंने बेटी के जुनून को समझा। अक्सर खेल में करियर बनाने के फैसले पर परिवार कई आशंकाओं से घिर जाता है, लेकिन महक के मामले में परिवार ने उनकी रुचि को ही उनकी ताकत बनने दिया। मां, जो शिक्षिका हैं, ने भी पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। माता-पिता के इस सहयोग ने महक को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने का अवसर दिया।

See also  CG : 3 दिन से घर नहीं लौटा था मैकेनिक राजू, अब रिंग रोड पर मिली लाश, मौके पर जुटी भीड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *