राजनांदगांव : संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ईरा का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन…

राजनांदगांव , संकुल केंद्र सोमनी की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता ग्राम ईरा के मैदान में हुई। कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, गोला फेंक, 80 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ के अलावा आलू दौड़, रस्सी कूद, गोली-चम्मच और रस्साकशी जैसी विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कड़े मुकाबले के बीच प्राथमिक विभाग में शासकीय प्राथमिक शाला ईरा ने 48 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक विभाग में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ईरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 57 अंक अर्जित कर चैंपियन बना।

क्रीड़ा प्रभारी मानिक साहू, विजय निषाद, राकेश सोनी, प्रियंका सिंह, यामिनी साहू, सीता प्रजापति, रश्मि वैष्णव, रत्ना नेताम एवं बबीता गिरी का योगदान रहा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख एवं नोडल प्राचार्य सविता अवस्थी मुख्य अतिथि रहे।

See also  चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *