राजनांदगांव : 2.67 लाख राशन कार्डधारकों को मिलेंगे स्मार्ट नंबर, राशन वितरण व्यवस्था होगी आसान…

राजनांदगांव , प्रदेश में स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू होने से जिले के 2 लाख 67 हजार राशन कार्ड धारकों (करीब 9 लाख हितग्राही) को नया स्मार्ट आरसी नंबर मिलेगा। इससे हितग्राही किसी भी जिले की पीडीएस दुकान से आसानी से राशन ले सकेंगे और आधार कार्ड दिखाने की बाध्यता समाप्त होगी।

शिक्षा व रोजगार के लिए जिले से बाहर रहने वाले मजदूर वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की इस नई व्यवस्था में राशन भंडारण और वितरण का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रहेगा तथा केंद्र स्तर से ऑनलाइन निगरानी होगी। खाद्य विभाग इस प्रक्रिया में जुटा है और हितग्राही स्वयं भी अपने कार्ड की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।

पोर्टल पर ऐसे देखें नया आरसी नंबर: मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खाद्य विभाग का पोर्टल खोलकर पुराने राशन कार्ड की जानकारी खोजने वाले पेज पर पुराना नंबर दर्ज करें। सर्च क्लिक करते ही परिवार के विवरण के साथ नया आरसी नंबर स्क्रीन पर दिखेगा। अलग-अलग प्लेटफार्म के बजाय एक ही जगह डिजिटल डेटा लाकर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है।

See also  राजनांदगांव : नशामुक्त युवा ही करेंगे स्वस्थ समाज का निर्माण, जागरूकता का दिया संदेश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *