CG : जिला कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर मनाया गया संविधान दिवस …

महासमुंद । राज्य शासन के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। प्रातः 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला पंचायत, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस सहित अन्य विभागों तथा विकासखंड स्तरीय कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामूहिक पठन के माध्यम से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

See also  राजनांदगांव : छुरिया-डोंगरगांव मार्ग पर पैचवर्क शुरू, गैंदाटोला सड़क की बदहाली पर अब भी सुध नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *