CG : छत्तीसगढ़ PHE विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला…

CG : छत्तीसगढ़ PHE विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के पहले पृष्ठ पर 43 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से मंडल रायपुर भेजा गया है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल अंबिकापुर और एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।  

See also  CG : महादेव सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में छापे से कारोबारी नेटवर्क जांच के घेरे में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *