सीएम भूपेश बघेल मंगलवार यानी आज दोपहर 12 बजे बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 424.38 करोड़ रुपये लागत के कुल 620 विकास कार्यां का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद वासियों को 55.17 करोड़ रुपये लागत के 118 कार्यों का भूमिपूजन एवं 86.96 करोड़ रुपये लागत के 148 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 142.130 करोड़ रुपये की लागत 266 कार्यों का सौगात देंगे।

इसी तरह वे विधानसभा क्षेत्र डौण्डीलोहारा वासियों को 48.70 करोड़ रुपये की लागत के कुल 47 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44.29 करोड़ रुपये लागत के कुल 90 कार्यों का लोकार्पण सहित 92.994 करोड़ रुपये लागत के 137 कार्यों का सौगात देंगे। इस दौरान वे 104.01 करोड़ रुपये लागत के कुल 57 कार्यों का भूमिभूजन तथा 85.24 करोड़ रुपये लागत की 160 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 189.225 करोड़ रुपये के कुल 217 कार्यों का सौगात देंगे। 

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 207.88 करोड़ रुपये लागत के कुल 222 कार्यों का भूमिपूजन एवं 216.49 करोड़ रुपये लागत के कुल 398 कार्यों का लोकार्पण समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान वे तांदुला जलाशय के तट पर नवनिर्मित भव्य एवं मनोरम तांदुला इको टुरिज्म पार्क का लोकार्पण कर बालोद जिले में पर्यटन का विकास एवं विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सौगात देंगे 100 सालों के गौरवशाली इतिहास की साक्षी रहे तांदुला जलाशय को संवारने का जिम्मा बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उठाया जो कि अब तक उपेक्षित था अब आज मुख्यमंत्री उसे प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *