UP : नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर की हत्या, गद्दे में लपेटकर फेंका

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बरहज तहसील क्षेत्र के हरनहीं-सोनाड़ी मार्ग पर शनिवार की सुबह जोगिया मोड़ पर धान के खेत में नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर गद्दे में लपेटकर नायलान की डोरी से बांधकर रखा मिला। वहीं पास में काले रंग के एक साइज के दो ट्राली बैग में कुछ सामान भी रखे हुए थे। शव मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बार्डर सीमा होने के कारण जानकारी होने पर मदनपुर और भलुअनी पुलिस भी पहुंच गई। भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने घटना का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *