अवैध संबंधों के चलते रावतभाटा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पति रातभर उसकी लाश के पास बैठा रहा, बाद में शनिवार सुबह खुद जहर खाकर पुलिस थाने पहुंचा।
चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत बाड़ोलिया निवासी ललिता पत्नी मथुरालाल चारण की हत्या का मामला सामने आया है। उसके ही पति मथुरा लाल ने अवैध संबंधों के चलते उसका मर्डर कर दिया। बाद में खुद ने जहर खा लिया। रावतभाटा पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उप जिला अस्पताल में चिकित्सा जांच करने के बाद गंभीर स्थिति के चलते उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनके तीन बच्चे हैं।
पुलिस उपाधीक्षक प्रभुलाल कुमावत के अनुसार ललिता पत्नी मथुरालाल के पूर्व में अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। बीती रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। ललिता उसके प्रेमी को घर पर रखने की बात कर रही थी। इस बात पर गुस्साए मथुरालाल ने ललिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। खुद जहर पीकर पुलिस थाना रावतभाटा पहुंच गया। आरोपी मथुरा लाल को कोटा रेफर कर दिया। मृतका ललिता का शव मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों द्वारा नहीं लेने आने पर ग्रामवासियों को सुपुर्द कर दिया। बाद में उन्होंने दाह संस्कार करवाया।
दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…
भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…
ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…
दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…