रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘राजमहंत नैनदास महिलांग का गो-रक्षा एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान’ पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में सतनाम भारत पत्रिका के सम्पादक डॉ. आई.आर सोनवानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘राजमहंत नैनदास महिलांग का गो-रक्षा एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. सोनवानी को उनकी पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक गो-रक्षा और पशुपालन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर डोंगरगढ़ के विधायक श्री भुनेश्वर बघेल और डॉ. के.डी. देशमुख उपस्थित थे। 

See also  CG : आजीविका डबरी से बदली किसान पिताम्बर बरेठ की तस्वीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *